एसिड अटैक की जांच में नया खुलासा हुअा है। पुलिस को यह भी पता चला है कि छात्रा को एसिड से जलाने से पहले मनचलों ने उसके घर का दरवाजा अागे से बंद कर दिया था। इसके बाद प्रिंस के घर की छत से कूद कर छात्रा के छत सारे मनचले पहुंचे अौर वहां से घर में दाखिल हुए। वारदात के बाद बाहर से बंद उक्त दरवाजे को प्रिंस ने खोला। जिसके बाद मनचले वहां से भागे। जबकि परिजनों का कहना था कि प्रिंस कमरे के भीतर में था अौर उसने ही एसिड डाला था। तब उसने बाहर से बंद दरवाजे को कैसे खोला? पुलिस दोनों बिंदु पर जांच कर रही है।

दरवाजा खोलने के बाद छात्रा की मां ने प्रिंस से कहा कि फोन लगा कर इसके पापा को खबर कर दो, लेकिन प्रिंस का फोन नहीं लगा। फिर प्रिंस वहां से चला गया अौर कुछ देर बाद दोबारा अाया। यह भी पता चला कि हड़बड़ी में भागने के दौरान एक मनचले का चप्पल मौके पर छूट गया था, जिसे देखने प्रिंस वहां दोबारा अाया था। बकौल एसएसपी, तीन से अधिक बदमाश भी हो सकते हैं, जो जांच के बाद स्पष्ट होगा। छात्रा के माता-पिता के बयान अाया अंतर वारदात के बाद छात्रा की माँ ने पुलिस को बताया था कि प्रिंस वारदात के बाद घर में अाया था। जबकि छात्रा के पिता का कहना है कि प्रिंस ने ही छात्रा को एसिड से जलाया। पति-पत्नी के बयान में अंतर अाने से सही बात का पता करने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ रही है। इससे केस भीउलझने लगा है।

भाई के घर से निकलते ही घर में घुसे मनचले

जांच में यह भी पता चला कि शुक्रवार शाम को छात्रा का भाई घर से दुकान जाने के लिए निकला। ई के जाते ही तीनों बदमाश घर में दाखिल हुए अौर छात्रा को एसिड से जला दिया।

संदिग्ध राजा बोला-बैठकी में अाते थे

हिरासत में लिये गए संदिग्ध राजा यादव का कहना है कि वह इस वारदात में शामिल नहीं है। लेकिन वह छात्रा के घर पीछे बैठकी में अाता-जाता है। बैठकी करने वाले कुछ युवकों के बारे में भी राजा ने पुलिस को जानकारी दी है, जिनकी जांच की जा रही है।

प्रिंस ने कहा- बाथरूमके वेंटीलेटर से झांका तो किचन में दिखी अाग

प्रिंस के घर का बाथरूम का वेंटीलेटर अौर छात्रा के घर के किचन की खिड़की बिल्कुल सटा हुअा है। पुलिस को शक है कि प्रिंस अपने बाथरूम में अक्सर छात्रा के किचन अौर घर में ताक- झांक करता होगा। लाख प्रयास के बाद प्रिंस ने किसी दोस्त का नाम पुलिस को नहीं बताया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *