भागलपुर-साहिबगंज रेलखंड पर अप्रैल से डीजल की जगह इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन चल सकती है। पहले फेज में सोमवार को शिवनारायणपुर-साहिबगंज के बीच विद्युतीकरण लाइन की जांच मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) मो. लतीफ खान ने इलेक्ट्रिक इंजन चलाकर की। डीआरएम यतेंद्र कुमार ने नारियल फोड़कर इसका शुभारंभ किया। करीब चार घंटे तक अधिकारी रेलवे ट्रैक्शन तार, पावर सप्लाई यूनिट, रोड ओवरब्रिज के नीचे विद्युत तारों की जांच की। इसके बाद 110 किमी की रफ्तार से विद्युतीकरण की जांच की। अब सीआरएस एक-दो सप्ताह में परिचालन संबंधी जांच रिपोर्ट देंगे।

इस मौके पर सीनियर डीओएम एके मौर्या, सीनियर डीइएन राजीव कुमार डीएसटीई इलेक्ट्रिक विभाग, टीआई एके सिन्हा, दुमका सेक्शन के सेक्शनल इंचार्ज राजीव शंकर थे। अफसराें ने बताया, भागलपुर-साहिबगंज के बीच इलेक्ट्रिफिकेशन तेजी हो रहा है। अप्रैल के अाखिरी सप्ताह में इस रेल खंड पर इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने की तैयारी है।

स्टेशन पर लगी स्वचालित सीढ़ी में खराबी, बंद

भागलपुर स्टेशन के प्लेटफार्म-1 पर लगी स्वाचालित सीढ़ी में तकनीकी खराबी आने से बंद हो गई है। दो दिनों से बंद इस सीढी को इसे ठीक करने में बाहर से टेक्नीशियन की टीम जुटी है। मंगलवार तक इसके चालू होने की उम्मीद है। इससे बुजुर्ग और दिव्यांगों को प्लेटफॉर्म पर जाने में परेशानी हो रही है।

किऊल में चल रहे काम से भागलपुर से ट्रेनें लेट

किऊल में चल रहे आरआरआई वर्क से ट्रेनें लेट चल रही हैं। सोमवार को कई ट्रेनें देर से खुली। भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस सुबह 11.15 बजे की बजाय दोपहर 1.50 बजे खुली। बांका -राजेन्द्रनगर इंटरसिटी बांका से सुबह 7.35 की जगह 9.55 बजे खुली। यह दोपहर 12.19 बजे भागलपुर पहुंची।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *