पटना. गंगा, कोसी, सोन, घाघरा, गंडक, बूढ़ी गंडक और कमला बलान नदियों के जल स्तर में कई स्थानों पर शुक्रवार को बढ़ोतरी की संभावना है. गंगा नदी का जल स्तर बक्सर में स्थिर है. इसके साथ ही पटना जिले के दीघा घाट, गांधी घाट, हाथीदह व भागलपुर में जल स्तर में बढ़ोतरी की संभावना है.

गांधी घाट में 12 सेंमी और हाथीदह में जल स्तर खतरे के निशान से 63 सेंमी ऊपर दर्ज किया गया. गंगा का जल स्तर मुंगेर, कहलगांव और साहेबगंज में स्थिर रहेगा. केंद्रीय जल आयोग के अनुसार कोसी नदी का जल स्तर सुपौल जिले में बढ़ सकता है.

पटना जिले के मनेर में सोन नदी के जल स्तर में बढ़ोतरी की संभावना है. वहीं सीवान जिले में घाघरा, मुजफ्फरपुर और वैशाली सहित पूर्वी चंपारण जिले में गंडक नदी के जल स्तर में बढ़ोतरी की संभावना है. इसके साथ ही मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और खगड़िया जिले में बूढ़ी गंडक नदी में बढ़ोतरी का रुख है.

गांधी घाट में खतरे के निशान से ऊपर गंगा

पटना में गंगा के जल स्तर में गुरुवार को भी बढ़ोतरी ही दर्ज की गयी है. जिले के गांधी घाट और हथिदह में गंगा का जल स्तर खतरे के निशान से लगातार कई दिनों से ऊपर है. शहर पर फिलहाल बाढ़ का कोई खतरा नहीं है.

गुरुवार को दोपहर तीन बजे गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 48.60 मीटर से उपर 48.72 मीटर था. यहां पर गंगा खतरे के निशान से 12 सेंटीमीटर उपर बह रही थी. हथिदह में गंगा का जलस्तर अब भी खतरे के निशान से काफी ऊपर है.

गुरुवार को गंगा का जलस्तर यहां पर 42.41 मीटर था. यहां खतरे का निशान 41.46 मीटर है. इधर, पीरबहोर थाने के गांधी घाट पर स्नान करने के क्रम में 18 वर्षीय युवक नीरज कुमार की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी. नीरज सैदपुर के गली नंबर एक निवासी राजू विश्वकर्मा का बेटा था

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *