मुंगेर जिले में रविवार को गंगा नदी में डूबे दो छात्रों का पता अब तक नहीं चल सका है. एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों छात्रों के शवों की तलाश अभी भी जारी है और अंचलाधिकारी सहित स्थानीय पुलिस लगातार कैम्प कर रही है. उधर, घटना के बाद छात्रों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है. बरियारपुर थाना क्षेत्र के गांधीपुर निवासी हरदेव मंडल के पुत्र विकास कुमार और शम्भु मंडल के पुत्र गौतम कुमार ब्रह्मस्थान के पास गंगा के बाढ़ में स्नान करने गए थे और नहाते-नहाते गहरे पानी में चल जाने से दोनों डूब गए. गंगा नदी में डूबे दोनों छात्र बरियारपुर फ़िलिप उच्च विद्यालय के छात्र थे.
मुंगेर जिले में रविवार को गंगा नदी में डूबे दो छात्रों का पता अब तक नहीं चल सका है. एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों छात्रों के शवों की तलाश अभी भी जारी है और अंचलाधिकारी सहित स्थानीय पुलिस लगातार कैम्प कर रही है. उधर, घटना के बाद छात्रों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है.


बरियारपुर थाना क्षेत्र के गांधीपुर निवासी हरदेव मंडल के पुत्र विकास कुमार और शम्भु मंडल के पुत्र गौतम कुमार ब्रह्मस्थान के पास गंगा के बाढ़ में स्नान करने गए थे और नहाते-नहाते गहरे पानी में चल जाने से दोनों डूब गए. गंगा नदी में डूबे दोनों छात्र बरियारपुर फ़िलिप उच्च विद्यालय के छात्र थे.


