PATNA, BIHAR, 23/02/2015: BJP senior leader Sushil Kumar Modi addressing a press conference in Patna on February 23, 2015. Photo: Ranjeet Kumar

मौका था विश्वकर्मा पूजा के मौके पर आयोजित श्रम कल्याण दिवस का. ये आयोजन पटना के सचिवालय स्थित अधिवेशन भवन में हो रहा था. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी थे. सुशील मोदी अपना भाषण दे रहे थे, टेक्नोलॉजी को समझा रहे थे तभी बिजली गुल हो गई.

बिजली कटते ही सब कुछ अंधेरे में हो गया तो सुशील मोदी ने अपना भाषण बंद कर दिया. इस दौरान सुशील मोदी मंच पर अंधेरे में ही खड़े रहे. करीब 2 मिनट के बाद बिजली आई तो सुशील मोदी ने फिर से बोलना शुरू किया और अपना भाषण पूरा किया.

ये पूरी घटना सचिवालय की है. ये हाल उस जगह का है जहां मुख्यमंत्री से लेकर बिहार के सभी आलाधिकारी बैठते हैं. इन इलाकों के बारे में ये दावा होता है कि यहां कभी भी बिजली नहीं कटती है.

हालांकि इस घटना के बाद तुरंत बिजली जाने के कारणों का पता लगाया गया. सुशील मोदी ने इसे सामान्य मानते हुए किसी कार्रवाई से परहेज किया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *