
Total Downloads: 119
शनिवार को लाजपत पार्क के मैदान में शिव शक्ति योग पीठ नवगछिया संस्था के स्वयंसेवको द्वारा 19 जूलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाने को लेकर एक आम बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिव शक्ति योग पीठ नवगछिया, भागलपुर संस्था के निर्माता परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज खुद उपस्थित थे। सातवां गुरु पूर्णिमा महोत्सव शहर के लाजपत पार्क में धुम धाम से मनाने को लेकर आम सहमति बनी। इस बैठकर में अंग क्षेत्र के अलावा कोसी इलाके से काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज का माल्यार्पण किया।
भव्य पंडाल का होगा निर्माण

लाजपत पार्क के मैदान में भव्य धर्म मंच का निर्माण कर रंग बिरंगे फूलों की पंखुड़ियों से सुसज्जित किया जाएगा। आमलोगों के लिए विशाल पंडाल का निर्माण किया जाएगा। शिव शक्ति योग पीठ नवगछिया की ओर से बेहतर तरीके से व्यवस्था की जाएगी। गुरु भाई एवं बहनें कतार बद्ध होकर गुरु जी से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। सभी विभाग में कमिटी का गठन किया गया ।
पच्चीस हजार से अधिक भक्त गण पहुँचेगें
सातवां गुरु पूर्णिमा महोत्सव में इस बार पच्चीस हजार से अधिक भक्त गण पहुंचेंगे। बिहार के लगभग सभी जिले से एवं रांची, धनबाद, बोकारो, लखनऊ, वाराणसी, जयपुर, दिल्ली, बेंगलुरु, कलकत्ता, मुम्बइ, चेन्नई, इंदौर, जबलपुर, असम, हैदराबाद, जम्मू कश्मीर आदि शहरों में निवास कर रहे स्वामी के शिष्य इस पावन पर्व पर उपस्थित होकर गुरु जी से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। गुरु पूर्णिमा के दिन भक्तों के हाथों में रंग बिरंगे फूल जो गुरु जी के चरणों में अर्पित होगा। एवं प्रसाद के रूप में तरह तरह की मिठाई का अनुपम छटा देखने को मिलेगा है।
शिव शक्ति योग पीठ संस्था का उद्देश्य
दर्जनों गांवों में लोगों को आध्यात्मिक, धार्मिक, समाजिक कार्यों में जोड़ कर सुन्दर सा परिवार बना दिए हैं। आज इन संस्था से लाखों की संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। संस्था का मुख्य उद्देश्य धार्मिक कार्यों का आयोजन, मठ, मंदिर, धर्मशाला, गोशाला, विद्यालय, अस्पताल का निर्माण,आपदा के समय पीड़ितों की मदद,दिन दुखियों बच्चों महिलाओं के सर्वांगीण कल्याण हेतु हैं। यह संस्था लगातार छ: वर्षों से गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाते आ रहे हैं
शहर में आयोजन को लेकर काफी उत्साह
सातवां गुरु पूर्णिमा महोत्सव इस बार भागलपुर शहर में मनाने की खबर सुनकर लोग काफी उत्साहित हैं। शिव शक्ति योग पीठ नवगछिया के सभी सदस्यों को इसकी सूचना सार्वजनिक कर दी गई है। सभी लोग अपने अपने कार्य में लग गए हैं। स्वामी आगमानंद परिवार के सदस्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों में जुट गए हैं। इस बैठक में सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे। पुनः अगली बैठक 14 जूलाई को होगी।
