नवगछिया : द्यानद पाण्डेय, चार दिवसीय चैती छठ पूजा मंगलवार से नहाय-खाए के साथ शुरू हो जाएगी। व्रती पूजा की तैयारी में जुट गये हैं। परिजन घाट की तलाश में जुट गये हैं। अधिकांश व्रती अपने घरों पर पूजा करने लगे हैं। संकट मोचन दरबार के पंडित चंद्रशेखर झा ने बताया कि यह सूर्य उपासना का पर्व है। पर्व करने से आरोग्यता, संतान सुख व मनोकामनाएं पूरी होती हैं। पर्व का समापन 12 अप्रैल को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होगा।

60 से 80 रुपये बिके सूप
पूजा सामग्री की खरीद के लिए सोमवार को बाजार में काफी चहल-पहल रही। सूप, दउरा, मिट्टी के दीये के साथ फल और कद्दू की खूब खरीदारी हुई। कद्दू 20 से 30 रुपये किलो तक बिका। बाजार में सूप 60 से 80 रुपये, दउरा 100 से 120 रुपये, नारियल 20 से 30 रुपये, शुद्ध घी 400 से 600 रुपये, गन्ना 10 रुपये में एक पीस बिका।

पूजा का कार्यक्रम
नहाय-खाए- नौ अप्रैल
खरना – 10 अप्रैल
सायंकालीन अर्घ्य-11 अप्रैल
प्रात:कालीन अर्घ्य -12 अप्रैल

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *