खरीक। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचले ने महिला के पति और ससुर मारपीट कर घायल कर दिया। घायल पिता-पुत्र का इलाज परिजनों ने खरीक पीएचसी में कराया। इस महिला के ससुर के बयान पर गांव के ही मो. गुफरान, मो. जफरान व मो. रिजवान के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है। जिसमें लिखा है कि हमलोग बाहर रहकर मजदूरी करते हैं।
इसी का फैयदा उठाकर आरोपी मेरी बहू के साथ गलत हरकत का प्रयास करते हैं। शुक्रवार की देर शाम भी आरोपियों उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर मुझे व मेरे बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।

खरीक में जमीन विवाद में वृद्धा का हाथ तोड़ा
खरीक। नवादा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के 60 वर्षीया मनोरमा देवी का दबंगों ने लाठी से हाथ तोड़ डाला। परिजनों ने इलाज के लिए खरीक पीएचसी लाया। जहां डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। मामले को लेकर घायल ने गांव के ही प्रमोद यादव, अरविंद यादव, बुल्लू यादव, सूरज यादव के खिलाफ थाना आवेदन दिया है। जिसमें लिखा है कि आरोपी मेरी बसोवास जमीन को कब्जा करना चाहते हैं। विरोध पर मारपीट की।


