जमालपुर से सहरसा जाने वाली सवारी गाड़ी में मंगलवार की मध्य रात्रि हथियार के बल पर बदमाशों ने जलकर उत्पात मचाते हुए लूटपाट की। मोबाइल लूट कर जा रहे बदमाशों ने विरोध करने वाले सहरसा के लोको पायलट गुडस नवीन कुमार निर्मल के सिर पर पिस्तौल के बट से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया।

दिलेर लोको पायलट ने जख्मी होने के बाद भी गार्ड श्रवण कुमार, सहायक लोको पायलट प्रह्लाद कुमार सहित अन्य यात्रियों के सहयोग से एक लुटेरे बदमाश को धर दबोचा और जीआरपी की एस्कॉर्ट टीम के हवाले कर दिया। जख्मी लोको पायलट (चालक) का सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर प्राथमिक उपचार किया गया। बाद में रेल अस्पताल सहरसा में मरहम पट्टी लगाया गया। जख्मी लोको पायलट ने बताया कि जमालपुर-सहरसा सवारी गाड़ी 05521 के कोपरिया स्टेशन पर पहुंचने पर पांच नकाबपोश बदमाश उनकी बोगी में घुसे थे।

लूटपाट के दौरान उन्होंने सफर में मौजूद गार्ड श्रवण कुमार, सहायक लोको पायलट प्रह्लाद कुमार सहित अन्य यात्रियों के सहयोग से एक बदमाश को पकड़ लिया। अन्य बदमाश भाग निकले। ट्रेन के सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पहुंचने पर एक बदमाश जिसकी पहचान कोपरिया निवासी मंजय कुमार यादव के तौर पर की गई उसे जीआरपी मानसी की एस्कॉर्ट पार्टी के हवाले कर दिया गया।

रेल थानाध्यक्ष मानसी रामाशीष प्रसाद ने बताया कि लोको पायलट से छीना गया मोबाइल बरामद हो गया है। जीआरपी की एस्कॉर्ट पार्टी द्वारा दबोचे गए बदमाश मंजय कुमार यादव ने पूछताछ में अपने अन्य तीन साथियों के नाम का खुलासा किया है। जल्द ही शेष तीन बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *