भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन को सवर्ण सेना ने रविवार को स्टेशन चौक पर काला झंडा दिखाया। शाहनवाज स्टेशन चौक पर ही एक होटल में रुके थे। जिला स्कूल में आयोजित भाजयुमो के युवा संकल्प सम्मेलन के लिए निकलने वाले थे कि सवर्ण सेना की टोली वहां पहुंच गई।

शाहनवाज जैसे ही अपनी गाड़ी में बैठकर जिला स्कूल के लिए निकले आरक्षण नीति के खिलाफ सवर्ण सेना नारेबाजी करते हुए काला कपड़ा लहराने लगे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने भाजपा के खिलाफ भी नारेबाजी की। हालांकि उच्च स्तरीय सुरक्षा चक्र प्राप्त शाहनवाज हुसैन के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उनकी गाड़ी को घेरे में ले लिया।

शाहनवाज अपनी गाड़ी में बैठे फोन पर बातें करते रहे। बाद में जब वह जिला स्कूल मैदान पहुंचे तो उन्होंने पहले तो महज भीड़भाड़ होने की बात कही। फिर यह भी कहा कि- संभव है कि विपक्षियों के इशारे में किसी ने ऐसा करने की कोशिश की हो। बता दें कि इससे पहले नवगछिया में केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे को भी सवर्ण सेना के सदस्यों ने काला झंडा दिखाया था।

…तो फिर राहुल को भी नहीं उतरने देंगे बिहार में
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष नितीन नवीन ने मंच से इशारे इशारे में इसे कांग्रेस का कारनामा बताया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस नहीं चेती तो ये छोटी छोटी हरकतें बड़ी बात हो जाएगी। फिर राहुल गांधी को भी बिहार की धरती पर उतरने नहीं दिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *