नवगछिया। नवगछिया बस स्टैंड के पास सोमवार की देर रात चोरों ने दो दुकानों का ताला तोड़कर लाखों के सामानों की चोरी कर ली। इस संबंध में दुकानदारों ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है।
Total Downloads: 102
बस स्टैंड के पास बाइक पार्ट्स की दुकान के मालिक सैयद साजिद हुसैन उर्फ टिंकू ने आवेदन में बताया है कि देर रात उसकी दुकान का ताला तोड़कर बाइक की स्पेयर पार्ट्स चोरी कर ली गयी है। जिसकी लागत लगभग 5 से 6 लाख रुपये है। उसने चुराए गए पार्ट्स की सूची भी दी है।
वहीं नया टोला शिव मंदिर के पास स्थित पान की दुकान में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर गुटखा, पान मसाला सहित अन्य सामानों की चोरी की है। दुकान मालिक शंभू कुमार ने थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने कहा कि चोरी की घटना घटी है। आवेदन दिया गया है। प्रथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

