भागलपुर : जिला पदाधिकारी प्रणव कुमार ने आंतरिक संसाधन की समीक्षा की। बैठक में अतिक्रमणवाद, दाखिल खारिज, राजस्व न्यायालय में दायर वाद के निष्पादन एवं विभिन्न विभाग की भूमि हस्तांतरण की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया। अंचलवार समीक्षा में राजस्व वसूली कम होने के कारण नवगछिया अंचलाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। शिविर लगाकर राजस्व वसूली करने का निर्देश सभी अंचलाधिकारियों को दिया गया।

गोपालपुर के अंचलाधिकारी ने बताया कि 27 बड़े बकायेदारों को नोटिस किया गया है। डीएम ने भूमि सुधार उप समाहत्र्ता नवगछिया को गोपालपुर और रंगरा का राजस्व वसूली कम रहने पर उसकी जांच कर प्रतिवेदन देने को कहा। अपर समाहत्र्ता ने बताया की 11 लाख की वसूली हुई है।

म्यूटेशन की समीक्षा में कम निष्पादन रहने पर असंतोष व्यक्त किया गया। डीएम ने जिस कर्मचारी के कारण म्यूटेशन लंबित है उसके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही जमाबंदी में सुधार करने का निर्देश दिया गया। कहलगांव, शाहकुंड, गोराडीह, सबौर और सन्हौला को 15 दिनों के अन्दर रिटर्न भरने एवं रिटर्न का चालान से मिलान करने का निर्देश दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *