नवगछिया : किसी आशिक से यह पूछो कि जिसके पीछे वह एक साल से पागल हुआ जा रहा है, अपनी गर्लफ्रेंड बनाने के लिए तमाम कोशिश कर रहा हो। अचानक उसे कह दिया जाए कि वह उसकी गर्लफ्रेंड नहीं बहन बनकर रहेगी। तो उस समय उसकी स्थिति कैसी होगी। नवगछिया के एक युवक को ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा है। जहां युवती से छेड़खानी करनेवाले युवक के लिए यह फैसला सुनाया गया कि वह युवती को अपनी बहन मान ले। साथ ही उसे चेतावनी दी गई कि अगर उसने इसे भूलने की कोशिश की तो पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।
Total Downloads: 101
मामला नवगछिया पुलिस जिला के परवत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव से जुड़ा है. जहां की एक महिला से साल भर से छेड़खानी कर रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर उसकी कलाई पर महिला से राखी बंधवायी. इसके बाद लड़के ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और ताउम्र महिला को बहन के रूप में देखने की बात कही. पंचायत के सरपंच प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि बार-बार महिला छेड़खानी की शिकायत कर रही थी. जब उसे ग्रामीणों ने छेड़खानी करते पकड़ा तो निर्णय लिया गया कि अगर युवक महिला को बहन मान ले और आगे से ऐसी हरकत नहीं करने का वादा करे तो इसे माफी दी जा सकती है।
युवक को बंधवानी पड़ी राखी
पंचायत के सामने महिला ने आशिक बने युवक को राखी बांधी। पंचायत ने इस दौरान युवक को चेतावनी दी है कि यदि उसने पंचायत के निर्णय की अवहेलना की तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया जायेगा.

