नारायणपुर – एल एन बी जे महिला कॉलेज भ्रमरपुर में बीए पार्ट वन के छात्र छात्रा का जॉच परीक्षा 28 जनवरी सोमवार को महाविद्यालय में होगी. आश्य् की जानकारी देते हुए प्राचार्य प्रो राजीव रंजन झा ने बताया कि जॉच परीक्षा में शामिल नहीं होने पर परीक्षा प्रपत्र भरने से छात्रों को वंचित कर दिया जाएगा.

दुसरी और जे पी कॉलेज नारायणपुर में मंगलवार को बारहवीं के विज्ञान एवं कला की प्रायोगिक परीक्षा में 904 परीक्षार्थी शामिल हुए. महाविद्यालय के प्राचार्य डा.विभांशू मंडल ने बताया कि विज्ञान विषय में 636 छात्र छात्रा एवं कला के मनोविज्ञान विषय में 268 परीक्षार्थी प्रायोगिक परीक्षा में शामिल हुए.

साथ ही बताया कि बीए, बीएससी पार्ट वन की जांच परीक्षा तीस जनवरी से आरंम्भ होगी.जांच परीक्षा में सभी छात्र एवं छात्रा को सम्मिलित होना आवश्यक है,परीक्षा में शामिल नहीं होने पर परीक्षा प्रपत्र भरने से वंचित कर दिया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *