भागलपुर | टीएमबीयू ने स्नातक पार्ट टू 2018 के आर्ट्स संकाय का रिजल्ट बुधवार को जारी कर दिया। करीब 40 हजार छात्रों का रिजल्ट प्रकाशित किया गया है। प्रतिकुलपति प्रो. रामयतन प्रसाद ने बताया कि ने जल्द ही सभी कॉलेजों को रिजल्ट भेज दिया जाएगा।
नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर सही नहीं लिखने के कारण दो से तीन प्रतिशत रिजल्ट पेंडिंग है।



