इंटर की छात्रा से विनीत होटल के कमरे में रेप की कोशिश के आरोपी सराय के वर्ल्ड ऑफ फिजिक्स कोचिंग के संचालक ज्योति प्रकाश उजाला के पक्ष में गवाही देने बुधवार को उनके कोचिंग का एक छात्र मनीष कुमार सिटी डीएसपी राजवंश सिंह के पास पहुंचा। छात्र ने सिटी डीएसपी की मौजूदगी में महिला थानेदार स्वयं प्रभा को वह ऑडियो क्लिप भी सौंपा।जिसके आधार पर आरोपी कोचिंग संचालक के निर्दोष होने का दावा किया जा रहा है।

यह ऑडियो क्लिप 15 मिनट एक सेकंड का है। जिसमें छात्रा ने स्वीकार किया है कि उसके साथ जेपी उजाला कुछ गलत करने की कोशिश नहीं की है। हालांकि इस ऑडियो के वायरल होने के बाद छात्रा का एक और अॉडियो जारी हुआ था। जिसमें उसने कहा था कि 15 मिनट एक सेकंड वाला ऑडियो एडिट कर बनाया गया है।

उसके साथ विनीत होटल के कमरे में जेपी उजाला द्वारा रेप करने की कोशिश की गई थी। दोनों ऑडियो के आने के बाद पूरा मामला उलझ गया है। हालांकि छात्रा ने कोर्ट में दिये बयान में प्राथमिकी का समर्थन किया है। उधर, छात्र मनीष ने डीएसपी के समक्ष पूरा घटनाक्रम रखा और केस की निष्पक्ष जांच की मांग की है। डीएसपी ने आश्वासन दिया कि पुलिस कानून सम्मत कार्रवाई करेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *