ढोलबज्जा : शनिवार की देर रात ढोलबज्जा थानाध्यक्ष लक्ष्मण राम ने गुप्त सूचना के आधार पर ढोलबज्जा बस्ती में योगेन्द्र मंडल के घर छापेमारी कर, वहां आठ लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक महिला व दो शराबी को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष लक्ष्मण राम ने बताया कि- गिरफ्तार महिला कुन्ती देवी व पति योगेन्द्र मंडल है. जो शराब का धंधा चलाते थे.

जहां गांव के हीं एक अन्य शराबी कांतलाल मंडल के साथ योगेन्द्र मंडल अपने घर में हीं शराब पी रहे थे और पत्नी सभी को शराब परोस रही थी. जब घर की तलाशी ली गई तो महिला के पास से आठ लीटर शराब बरामद हुई है. गिरफ्त में ली गई सभी को रविवार के दिन न्यायिक हिरासत में भेज दी गई.

कदवा में, बिजली मीटर लगाने पर 600 रुपए लेने की शिकायत जिप से किया

ढोलबज्जा: खैरपुर बाजार में बिजली मीटर लगाने पर ठेकेदार के कारीगरों द्वारा 600 रुपए लिए जाने की शिकायत रविवार को वहां के ग्रामीणों ने जिला पार्षद नंदनी सरकार से किया है. ग्रामीणों कौशल जायसवाल, राहुल कुमार व गणेश मंडल के साथ अन्य ने बताया कि- घरों में बिजली मीटर लगाने आए ठेकेदार के कारीगरों द्वारा जबतक 500-600 रुपए नहीं लिए जाते हैं तबतक वह घरों में मीटर नहीं लगाते हैं. मौके पहुंचे जिप नंदनी सरकार ने जब मीटर फीटर को बुलाया तो वह सामने आने को तैयार नहीं हुए. वहीं ठेकेदार का कोई अता-पता नहीं है. नवगछिया जेईई से फोन पर बात किया तो उन्होंने बताया कि- वहां कौन काम करा रहा है हमें कोई मालूम नहीं है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *