ढोलबज्जा: कदवा व ढोलबज्जा थाना क्षेत्रों में इन दिनों मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह सक्रिय हो गए हैं. गुरुवार की रात चोरों ने अलग-अलग जगहों पर चार मोटरसाइकिल चोरी कर ली है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 105
जिसमें ढोलबज्जा के लूरी दास टोला से अनीश कुमार की सुपर एक्सप्लेंडर बीआर 34 एल 8445 व कदवा ओपी थाना क्षेत्र के नंदग्राम कदवा में प्रदीप मंडल के दमाद डिंपल कुमार भारती की हीरो होंडा फैशन प्रो बीआर 39एच 8617, खैरपुर कदवा के प्रवेश कुमार की डीलक्स मोटरसाइकिल दरवाजे पर से चोरी कर ली गई.

वहीं एक अन्य की भी एक्सप्लेंडर मोटरसाइकिल की चोरी होने की बात सामने आई है. देर शाम सभी गाड़ी चालक ढोलबज्जा व कदवा थाने में लिखित शिकायत करने की प्रक्रिया में लगे हुए थे.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

