गोपालपुर : गोपालपुर पुलिस ने तिनटंगा करारी की नाबालिक लडकी को दिल्ली से बरामद किया तथा अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया.
Total Downloads: 176
क्या है मामला-
तिनटंगा करारी गाँव के श्रवण यादव की नाबालिक पुत्री अपने पडोसी राजेन्द्र यादव के पुत्र पुरुषोत्तम कुमार यादव के पास ट्यूशन पढने जाती थी.इसी दौरान दोनों में प्रेम परवान चढ गया और दोनों दिल्ली भाग कर चले गये. हालाँकि रिश्ते में छात्रा का शिक्षक चाचा लगता है. इस तरह सामाजिक रिश्ते को इस घटना ने तार – तार कर दिया है.

लडकी के भागने के बाद उसके पिता श्रवण यादव ने गोपालपुर थाना में हत्या की नीयत से अपहरण करने का मामला दर्ज कराया. कांड के अनुसंधान कर्त्ता प्रमोद कुमार मिश्रा के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुडा है. दोनों को दिल्ली से लाया गया. लडकी का 164 के तहत न्यायालय में बयान दर्ज करवाने की प्रक्रिया की जा रही है तथा आरोपित को जेल भेजा जाएगा.

