नवगछिया: मारवाड़ी युवा मंच का है यह सपना- हर दर्द पराया है अपना,को चरितार्थ करते हुए जैसे ही ठंड की दस्तक बढ़ी ठंड में ठिठुरते, नि: सहाय,बेबस लोगों के लिए मध्य रात्रि में मंच के जुझारू सदस्य कंबल लेकर नवगछिया नगर पंचायत के गली मोहल्लों एवं स्टेशनों को निकले।इस दौरान युवा साथी को जो भी जरूरतमंद मिला उसे कंबल देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस क्रम मैं सदस्य सुनील केडिया के द्वारा एक जरूरतमंद को भूख से विचलित देख खाना भी खिलाएगा।इस दौरान मंच शाखा सचिव चेतन मुनका ने यह जानकारी दी की यह कम्बल वितरण का आज पहला चरण था।हम नवगछिया सदस्यगण कल पुनः इस नरसेवा कार्य हेतु तैयार है।

जिसके तहत रात्रि को सभी साथी फिर नवगछिया NH31,मकन्दपुर चौक,स्टेशन एवं अन्य कई जगह जाकर जरूरतमंद को यह सेवा प्रदान करेंगीं। इस सेवा कार्य मे नगर के लोगों के साथ-साथ मंच के युवा साथी वरुण केजरीवाल,शम्भू सर्राफ,पारस खेमका,सुनील केडिया का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *