नवगछिया । खरीक थानाक्षेत्र के तुलसीपुर गांव में रविवार को दो पक्षों के बीच हो रहे विवाद में बीच बचाव के दौरान गोली चली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बताया जाता है कि जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हाथापाई हो रही थी। वहां से गुजर रहे गांव के ही एक युवक ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। दोनों की लड़ाई में बीच बचाव करने के दौरान युवक को ही हल्की चोट लग गई। इसी बात पर आक्रोशित होकर वह घर गया और घर से पिस्टल लाकर उसने ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर दी, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई।

इस मामले को लेकर देर शाम तक थाने में किसी पक्ष द्वारा आवेदन नहीं दिया गया था। बताया जाता है कि फायरिंग करने वाले युवक की पहचान पुलिस ने कर ली है। आरोपी एक पार्टी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। खरीक थानाध्यक्ष ने बताया कि गोलीबारी करने की बात बताई जा रही है। जांच के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *