पटना : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया. उन्होंने कहा कि वाराणसी का विकास नहीं हुआ है.

पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि पांच साल के दौरान वाराणसी में विकास नहीं हुआ है. प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के सवाल पर तेजप्रताप यादव ने कहा, “क्या काम हो रहा है, ये मोदी जी ही जानेंगे और जनता सब देख रही है.”

लोकसभा चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि कांग्रेस से सीट बंटवारे को लेकर तेजस्वी और लालू प्रसाद बात कर रहे हैं. इनके मार्गदर्शन में सब ठीक होगा. बता दें इसके पहले भी तेज प्रताप बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए आ चुके हैं. तेज प्रताप अपनी धार्मिक प्रवृत्ति के

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *