दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग सुक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोमवार को मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के नागरिकों के बीच सहयोग बढ़ाने के मुद्दे पर चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर किम भारत दौरे पर आई हैं। वह अयोध्या में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित ‘दीपोत्सव’ समारोह और रानी सुरीरत्ना (हीयो ह्वांग ओके) के नए स्मारक के भूमि पूजन समारोह में मुख्य अतिथि होंगी।
Total Downloads: 115
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, सोमवार को मुलाकात के दौरान मोदी और किम के बीच भारत और कोरिया के गहरे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों व नागरिक सहयोग बढ़ाने के मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने प्रधानमंत्री को सियोल शांति पुरस्कार के लिए भी बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सम्मान वास्तव में भारत के लोगों का है। मोदी ने इस दौरान राष्ट्रपति मून जेई इन के जुलाई 2018 के सफल भारत दौरे को भी याद किया।

इससे पहले दिन में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने किम से भेंट की। भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान सोमवार को किम ने स्कूली छात्रों से भी संवाद किया। चार दिवसीय यात्रा पर किम रविवार को यहां पहुंची। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला श्रीमती किम जोंग सुक से मुलाकात की। स्वराज से मुलाकात के बाद प्रथम महिला पूर्वी दिल्ली में एएसएन उच्च माध्यमिक स्कूल गयीं। यहां पर उन्होंने छात्रों से संवाद किया।

