दीपावली शनिवार 14 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन लोग लक्ष्मी गणेश की पूजा करेंगे। ऐसे में बाजार में बिकने वाली मूर्तियों में खरीदारी भी होगी। हालांकि लक्ष्मी और गणेश की मूर्तियां अपने पारंपरिक रूप में ज्यादा बिकती हैं। मिट्टी की मूर्ति सबसे शुभ मानी जाती है। पंच धातु से बनी मूर्ति का पूजन अच्छा माना जाता है। मूर्ति खंडित ना हो इस बात का पूजा में खास ख्याल रखना चाहिए। प्रतिमा सौम्य में मुद्रा में होनी चाहिए।

Whatsapp group Join

देवताओं की आंखें झुकी हुई शुभ होती है। खड़ी प्रतिमा की बजाय विराजमान मुद्रा में मूर्ति शुभ मानी जाती है। बूढ़ानाथ मान मंदिर के पंडित रमेश झा ने बताया कि प्रतिमाओं के साथ उनका वाहन और गणेशजी की सूंढ़ भी होनी चाहिए।

लक्ष्मी की मूर्ति भी गणेश जी के दांयी ओर होनी चाहिए। पूजा करने वाले का मुख उत्तर या पूरब दिशा की ओर होना शुभ माना जाता है। पूजा में मिठाई, बतासे, चीनी के बने खिलौने, हल्दी और कुमकुम मिला अक्षत, नारियल, नए वस्त्र, इत्र आदि का अर्पण करना चाहिए।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *