भागलपुर : विक्रमशिला पुल पर मंगलवार देर रात एक मीडियाकर्मी साकेत कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बाइक से नवगछिया से भागलपुर आ रहे थे। पुल के पाया नंबर 136 के पास पुलिस को उनकी लाश मिली। उनके सिर के पिछले हिस्से में चाेट लगी है। बरारी पुलिस ने उनका शव पोस्टमार्टम के लिए मायागंज हॉस्पिटल भेजा भिजवाया है। परिजनों को भी इसकी सूचना दी है।
Total Downloads: 106
पुलिस ने बताया कि नवगछिया के सिमरा गांव के साकेत के पिता पुलिस विभाग में हैं। वह खगड़िया में दाराेगा हैं। पुलिस ने माैके से हेलमेट और बाइक बरामद की है। हेलमेट पर घिसे हाने के निशान हैं। दो जगह हेलमेट टूटा है। बाइक भी बाईं और से क्षतिग्रस्त हुई है।

पुलिस ने प्रथम दृष्टया किसी वाहन से टक्कर हाेने की आशंका जताई है। एसएसपी अाशीष भारती यातायात टीअाेपी पर पुलिस से जानकारी लेने पहुंचे।

