पूर्णिया में धमदाहा अनुमंडल कार्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत तरुण कुमार समेत तीन कर्मचारियों को जिला पदाधिकारी ने लेनदेन करने की बात फोन पर किए जाने के बाद निलंबित कर दिया है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जानकारी के अनुसार पीडीएस दुकान के लिए हाल फिलहाल में दिए गए नए अनुज्ञप्ति के मामले में अनुमंडल कार्यालय धमदाहा में कार्यरत तरुण कुमार, अनुमंडल कार्यालय के आदेशपाल शंकर पासवान एवं जिला आपूर्ति कार्यालय के प्रधान सहायक बसंत कुमार चौधरी के द्वारा लेनदेन की बात की गयी थी।

इसकी शिकायत तो नहीं की गयी लेकिन ऑडियो क्लिप प्रशासन को भेजी गयी थी। जिला पदाधिकारी ने तीनों कर्मियों को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की है। इस संबंध में पूछे जाने पर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश्वरी पांडेय ने बताया कि तरुण कुमार अनुमंडल कार्यालय धमदाहा में पदस्थापित हैं, लेकिन जिस लेनदेन के मामले की बात लीक होने के बाद उन पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। इस मामले को लेकर तरुण कुमार रुपया देने वाले लोगों एवं प्रधान सहायक के लिए कोआर्डिनेशन का काम कर रहे थे।

बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व तक तरुण कुमार अनुमंडल कार्यालय धमदाहा में सप्लाई विभाग में ही लिपिक के पद पर कार्य कर रहे थे। इससे पूर्व रुपया लेन-देन की बात दूरभाष पर करने का ऑडियो क्लिप वायरल होने के मामले में धमदाहा प्रखंड में आवास सहायक के पद पर पदस्थापित विकास कुमार को पूर्व में बर्खास्त किया जा चुका है। उन पर अपराधिक मामला धमदाहा थाना में दर्ज कराया गया है।

जांच के बाद किया गया निलंबित : डीएम
जिलापदाधिकारी प्रदीप कुमार झा ने बताया कि ऑडियो क्लिप संदिग्ध है। पैसा दे दिया गया यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन लेनदेन की बातचीत हुई है। इस मामले की एडीएम के द्वारा जांच करायी गयी थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर लिपिक, प्रधान सहायक समेत तीन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights