बिहार पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर प्रांतीय अध्यक्ष मृत्यंजय कुमार सिंह मंगलवार को भागलपुर पहुंचे। पुलिस क्लब में पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। यहां उन्होंने प्रत्याशियों के पक्ष में वोटिंग की अपील की। पटना में दो और तीन नवंबर को संघ के 39वें अधिवेशन में चुनाव होना है। उन्होंने कहा कि पसराहा के शहीद थानेदार आशीष कुमार सिंह के आश्रित को सामान वेतन और पद पर नौकरी मिले।

साथ ही दिल्ली पुलिस के तर्ज पर शहीद के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा मिले। मौके पर भागलपुर शाखा के अध्यक्ष दशरथ यादव, उपाध्यक्ष मनीष कुमार, मंत्री भोला सिंह, डेलीगेट प्रतिनिधि मुकेश कुमार सिंह, कोतवाली इंस्पेक्टर केएन सिंह, लोदीपुर इंस्पेक्टर पंकज आदि मौजूद थे।

बैठक को संबोधित करते संयुक्त सचिव रविन्द्र कुमार सिंह।

प्रांतीय अध्यक्ष ने गिनाईं अपनी उपलब्धियां

प्रांतीय अध्यक्ष ने अपनी उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि अपने कार्यकाल में 13 माह का वेतन, वर्दी, भत्ता, चिकित्सा राशि में बढ़ोतरी, केंद्रीय कल्याण कोष में बढ़ोत्तरी, महिला पुलिसकर्मियों के मातृत्व अवकाश व शिशु देखभाल हेतु मिलने वाले अवकाश में बढ़ोत्तरी आदि का प्रस्ताव विभाग और सरकार के पास रखा और उसे पास भी करवाया। केशलैस चिकित्सा, संघ-पुलिस क्लब का निर्माण, इंस्पेक्टर को तीन स्टार, वेतन विसंगति को दूर करना, सेंसर, विभागीय कार्रवाई के समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *