अररिया। जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय जमकर बवाल कटा और हल्ला हुआ, जब अपनी प्रेमिका से मिलने एक अधेड़ यहां आ पहुंचा। ग्रामीणों ने उसे महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई। नए साल के मौके पर सभी घर पर थे तो लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हर किसी ने अधेड़ पर हाथ साफ किया।

इन सबके बीच कुछ लोगों ने उसकी फोटो भी कैमरे में कैद की और अब वो सबकुछ इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में बताया जा रहा है कि अधेड़ को ग्रामीणों ने खूटे से बांधकर पीटा। इसके बाद उसका सिर मुंडवा दिया। ग्रामीणों की बर्बरता यहीं नहीं रुकी। उन्होंने अधेड़ के मुंह पर कालिख पोत दी और उसके बाद जूतों की माला पहना गांवभर में घुमाया।

मामले के बाद संबंधित गांव के अलावा आसपास के गांवों तक ये बात आग की तरह फैल गई। जिस किसी को ऐसी सूचना मिली वो तुरंत अधेड़ को देखने आ पहुंचा। मामले के बाद से इलाके में इस प्रेम प्रसंग की चर्चा तेज है। उधर पुलिस को जब सूचना मिली, तो आगे कार्रवाई करने की कवायद की गई है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यदि पीड़ित अधेड़ की तरफ से शिकायत का आवेदन दिया जाता है तो कार्रवाई सख्त होगी लेकिन हिंसा जैसे मामलों में पुलिस स्वयं से कार्रवाई करने के लिए कृत संकल्पित है। मामले के दोषियों को चिन्हित कर आवश्यक धाराएं लगाई जाएंगी। गांव वालों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस कैंप भी कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *