नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा गांव बजरंगबली स्थान के समीप नवगछिया से तीनटंगा जाने वाली सड़क से सटे जयप्रकाश के घर में सोमवार की देर शाम जहरीला सांप की प्रजाति रसेल्स वाइपर निकला।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 87
एक अलग तरह से दिखने वाले सांप को देखकर घर में अफरातफरी का माहौल हो गया। आसपास के लोगों के सहयोग और सूझबूझ से रात भर बोरे में बंद कर जहरीले सांप को रखा।
मंगलवार की सुबह खाली बाल्टी में सांप को डाला गया। इस अलग ढंग के जहरीला सांप मिलने की खबर आसपास में फैली और देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
