नवगछिया । गोपालपुर प्रखंड कार्यालय खुलने का समय निर्धारित रहने के बावजूद भी कार्यालय अधिकारी व कर्मी के अनुपस्थित रहने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार ने औचक निरीक्षण के बाद स्पष्टीकरण पूछा है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 87
अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि सुबह 11:30 बजे तक लगभग अधिकतर कमरों में ताला लगा हुआ था। इसलिए बीडीओ, सीओ से स्पष्टीकरण पूछा है। उन्होंने कहा कि यहां पर साफ तौर पर अधिकारियों की लापरवाही दिख रही है।
समय पर कार्यालय नहीं खुलता है जिसके कारण अनुमंडल स्तर तक यहां की शिकायत पहुंचती है। उन्होंने कहा कि हम सभी कर्मी एवं अधिकारियों पर समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने के कारण कार्रवाई करेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
