नवगछिया : अंग जनपद का प्रसिद्ध लोक पर्व मां मनसा विषहरी पूजा बुधवार को शहर में धूमधाम से शुरू हुई। सुबह सरकारी पूजा के बाद पूरे दिन पूजा स्थलों पर डलिया चढ़ाने के लिए महिलाओं की भीड़ रही। रात आठ बजे के बाद विभिन्न पूजा स्थल से गाजे-बाजे के साथ बाला लखेन्द्र की बारात निकली। परंपरा, आस्था और अंग प्रदेश के इतिहास से जुड़े बिहुला विषहरी की नाट्य प्रस्तुति  झांकी देखने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

शहर के हर क्षेत्र में बिहुला विषहरी के गीत गूंजते रहे। बुधवार की सुबह से दोपहर तक पूजा स्थलों पर मां बिहुला-विषहरी को डलिया चढ़ाने के लिए महिलाओं की भीड़ रही तो शाम में फुलहरिया के लिए जाने वाले भगत के साथ लोगों की भीड़ रही। धूमधाम से निकली बाला लखेन्द्र की बारात में समधी मिलन, गालशेदी की रस्म के बाद बाला लखेन्द्र और उजानी की राजकुमारी बिहुला की शादी करायी गई।

इसके बाद बाला दंश का रस्म हुआ। इन तमाम रस्म को देखने के लिए विषहरी स्थानों में महिलाओं एवं बच्चों की भीड़ देर रात तक लगी रही। बिहुला का सती बनना, बैंड-बाजा, झार-किला, सजावटी लाइट, नाचते-गाते बाराती और उसे देखने के लिए सड़क किनारे खड़ी महिलाओं की भीड़।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *