ढोलबज्जा : पूर्णिया व भागलपुर जिले सीमावर्ती क्षेत्र रूपौली प्रखंड अंतर्गत विजय लालगंज पंचायत में, रविवार को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के मौके पर लगभग दो किमी का अंगिका मानव श्रृंखला बनाया गया. जो उचित टोला शांतिनगर से माधव नगर उधर लालगंज बाला टोल में भी अंगिका मानव श्रृंखला बनाया है. इस दौरान अंगभाषियों एवं छात्र-छात्राओं ने अंगिका भाषा के सम्मान में एक-दूजे के हाथ पकड़ शासन-सत्ता को यह संदेश दिया है कि- अंगिका हमारी मातृभाषा है.

अंगिका भाषा को जब तक संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं किया जायेगा तबतक ये हाथ एक-दूजे से जुड़े रहेंगे. मानव श्रृंखला का नेतृत्व कर रहे अखिल भारतीय अंगिका साहित्य विकास समिति जिला शाखा नवगछिया के जिला मंत्री सह पूर्णिया अंगिका संसद के अध्यक्ष फूल कुमार अकेला ने बताया कि- अंगिका भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर मानव श्रृंखला बनाकर जन जन को अंगिका भाषा के प्रति सजग एवं अंगिका बोलने, लिखने, पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया है.

इस मानव श्रृंखला में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक संघ पूर्णिया जिलाध्यक्ष पवन जायसवाल, अंगिका समाज जनसंपर्क के सचिव विनय कुमार भारती, प्रखंड सचिव कैलाश मंडल, रामचरित्र मंडल, सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भवेश कुमार कन्हैया के साथ सैकड़ों छात्र-छात्राओं शामिल थे.

जिसका सहयोग अंगिका प्रशिक्षक सचिन कुमार, पूजा कुमारी, सोनू कुमार, प्रमोद कुमार, विनोद कुमार, ब्रजेश कुमार, विमल कुमार, मुन्ना कुमार, विजय मंडल, नंदन कुमार, विकास कुमार, मुकेश कुमार, अभिनंदन कुमार, अंकित कुमार, सिंटू कुमार, अरविंद कुमार, दयानंद प्रसाद कर रहे थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *