नवगछिया : अंतर जोनल सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए पूर्वी क्षेत्र की टीम सोमवार को पटना में घोषित कर दी गई। 12 अप्रैल से हाेने वाले टूर्नामेंट में सर्वाधिक 5 खिलाड़ी भागलपुर से चुने गए हैं। अररिया से 4, बांका से 3 अाैर पूर्णिया से 2 खिलाड़ियों का चयन हुअा है। खगड़िया से 1 खिलाड़ी को टीम में जगह मिली है।
Total Downloads: 79
भागलपुर क्रिकेट संघ की तदर्थ कमेटी के संयोजक मेजर अजीत सिंह ने बताया कि अररिया के पंकज कुमार को टीम का कप्तान बनाया गया है। पंकज के साथ अररिया से अक्षय विश्वास, फैजल हुसैन और सोनू झा ने भी टीम में जगह बनाई है। भागलपुर से ओमप्रकाश, सादमान अंसारी, मनीष कुमार, सन्नी कुमार, औरंगजेब (नवगछिया) का चयन हुअा है।
चयन होने पर नवगछिया क्रिकेट क्लब के संयोजक सह कोच घनश्याम प्रसाद ने बताया कि औरनजेब का चयन 9/4/23 को पटना मे आयोजित चयन शिविर में किया गया । चयन होने पर नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष राम देव प्रसाद यादव उपाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय अशोक सिंह अंतरराष्ट्रिय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स कोच प्रमोद शर्मा आदि ने बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

