नवगछिया: औलियाबाद गाँव के 10+2 उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में अम्बेडकर क्रिकेट प्रीमियर लीग 2023 के प्रथम सीजन का हुआ आगाज। क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय मुखिया ग्राम पंचायत मड़वा पूरव श्रीमती उषा निषाद जी ने फिता काटकर किया।

वही इस प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि जिला परिषद बिहपुर 01 श्रीमती रेणु चौधरी, पंसस दारोगा प्रसाद सिंह,मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड बिहपुर अध्यक्ष अमित कुमार सुमन, शिक्षक अनिल कुमार दीपक, शिक्षक संजीव सिंह जी भी मंच पर उपस्थित रहें।

आज का यह उद्घाटन मुकाबला JCC झंडापुर और भगवती स्थान झंडापुर के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर JCC झंडापुर टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 9 विकेट खोकर कुल 118 रन बनाया वही इस आंकड़े को चेस करते हुए भगवती स्थान झंडापुर की टीम ने मात्र 8 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर इस आंकड़े को पुरा कर जीत हासिल कर लिया।

प्रतियोगिता में अंपायर की भूमिका में राजा सोनी और अमन कुमार, स्कोरर अभिषेक कुमार, कॉमेंटेटर अमित राणा व आदित्य कुमार कार्यरत थे। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में मोनु कुमार, फुलचन निषाद, गंगा कुमार, बिहारी कुमार, अभिषेक आनंद, मो. सोहराव, कृष्णा कुमार, रोहित कुमार, मंचन कुमार, मिस्टर,विकास, शैलेष, रमेश, संतोष कुमार के साथ और भी कई युवाओं की बहुत बड़ी भूमिका रही।

रिपोर्ट सुजीत कुमार सुमन द्वारा जारी….. ✍🏼️

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *