नवगछिया – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् नवगछिया नगर इकाई के द्वारा 72वां स्थापना दिवस मनाया गया. मौके पर अभाविप नवगछिया नगर इकाई के उपाध्यक्ष अरविंद सर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज चौरसिया संयुक्त रुप से झंडोत्तोलन किया. मौके पर अभाविप के नगर उपाध्यक्ष अरविंद सर ने बताया कि अभाविप स्थापना काल से ही लगातार छात्रों एवं राष्ट्र हित में समर्पित है इसका मुख्य उद्देश्य सुंदर सशक्त, समृद्ध एवं मजबूत राष्ट्र का निर्माण करना है.
Total Downloads: 382
अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज चौरसिया ने बताया कि अभाविप नवगछिया इकाई के कार्यकताओं के द्वारा कोविड 19 में जो समाज के हित में एवं हमारे समाज के लिए लिए जो कार्य आनलाईन क्लास, निशुल्क मेडिसिन डिलेवरी, निशुल्क बुक डिलेवरी बच्चों के घर तक पहुंचाने का कार्य किया है वो काफी सहारणीय है.

वहीं मौके पर अभाविप के गौरव कुमार सुजीत सिंह चौहान, नगर सह मंत्री पंकज कुमार, कालेज अध्यक्ष अविश कुमार, जिला संयोजक पंकज यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमित यादव, मंटू जी सुभम कुमार आदि मौजूद थे.

