नवगछिया – संपूर्ण वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष वैश्य पुत्र रवि रंजन ने प्रदेश कमिटी के निर्णय पर नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर सह समाजसेवी राम कुमार साहु को प्रदेश सचिव एवं प्रमुख स्वर्ण व्यवसायी सह समाजसेवी सुभाष चन्द्र वर्मा सोनी को सम्पूर्ण वैश्य समाज के बिहार प्रदेश प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया गया.

मनोनयन पत्र मिलते ही राम कुमार साहु एवं सुभाष चन्द्र वर्मा सोनी ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा कि मुझे जो यह जिम्मेदारी दी गई है उसका निर्वाहन बखूबी से करने का प्रयास करूंगा. इन दोनों के मनोनयन पर प्रदेश महामंत्री सह विहिप के अध्यक्ष प्रवीण भगत, उपाध्यक्ष पंकज कुमार भारती , संरक्षक सुरेश भगत, सम्पूर्ण वैश्य समाज नवगछिया जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त साह, युवा अध्यक्ष हिमांशु भगत , खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव यादव, सचिव घनश्याम प्रसाद, प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डाॅ संदीप गुप्ता, बाल भारती विद्यालय के प्रशासक डी पी सिंह, शिव पंसारी, विजेन्द्र शर्मा कौशल जयसवाल, दिपक भगत, अशोक गुप्ता , मुकेश गुप्ता, धर्मेन्द्र साह, विशाल गुप्ता, विवेकानंद साह , गायक मिथुन महुआ मदेशिया समेत अन्य लोगों ने खुशी व्यक्त की.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *