नवगछिया। महागठबंधन के घटक दलों राजद, भाकपा-माले, भाकपा व माकपा की बैठक जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय नवगछिया में हुई। अध्यक्षता राजद के जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान व संचालन माले के जिला कमेटी सदस्य गौरी शंकर राय ने किया।
Total Downloads: 172
कार्यक्रम में फैसला लिया गया कि आगामी 7 अगस्त को महागठबंधन के सभी घटक दलों के कार्यकर्ता और पदाधिकारीगण के साथ महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त आमजन भी इस विरोध प्रदर्शन में भाग लेंगे।
कार्यक्रम में नवगछिया नगर अध्यक्ष तनवीर अहमद, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु यादव, इस्माईलपुर प्रखंड अध्यक्ष लड्डू दास, अरविंद दास, रंगरा प्रखंड के मेंही दास, सीपीआई के अंचल कमेटी सदस्य निरंजन शाह तथा प्रकाश मंडल आदि ने भाग लिया।

