नवगछिया : नवगछिया रेलवे स्टेशन के सिग्नल के पास एक मालगाड़ी का इंजन फेल हो जाने के बाद लालगढ़ – डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 35 मिनट तक पूर्वी केबिन के पास ही रुकी रही. जिससे उमस भड़ी गर्मी में यात्रियों को तो परेशानियों का सामना करना ही पड़ा साथ ही साथ सैकड़ों लोग स्टेशन के मीलटोला स्थित पूर्वी केबिन और रसलपुर ढाला के पास तेज धूप में केबिन का फाटक उठने का इंतजार करते रहे.
Total Downloads: 461
35 मिनट बाद मालगाड़ी के वैकल्पिक इंजन को सक्रिय किया गया जिसके बाद ही रेलवे ट्रैक पर आवागमन पूर्ववत हो पाया. पूर्वी केबिन के पास फाटक खुलने का इंतजार कर रहे सैकड़ों लोग वाहन चालक का धैर्य जवाब दे रहा था और सभी बार-बार होरन बजा कर रेलकर्मी से फाटक उठाने की मांग कर रहे थे.


मालूम हो कि इस दौरान नवगछिया शहर का पूर्वी रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया था. पूर्वी केबिन इंतजार करने के बाद जब फाटक नहीं खुल रहा था तो लोग रसलपुर डाला की ओर जा रहे थे लेकिन वह फाटक भी बंद था जिससे लोग मायूस होकर फिर पूर्वी केबिन की ओर लौट रहे थे.
इस दौरान पूर्वी केबिन के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई. नवगछिया स्टेशन अधीक्षक ने कहा कि मालगाड़ी का इंजन फेल हो जाने के कारण 35 मिनट तक अवध असम लालगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस केबिन के पास खड़ी रही. इसका प्रभाव किसी दूसरे ट्रेन पर नहीं पड़ा है.
