नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिला में अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था के मद्देनजर नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने पुलिस पदाधिकारी को एक स्थान से स्थानांतरित करते हुए दूसरे नए स्थान पर पदस्थापित किया है। गोपालपुर थानाध्यक्ष पुनि भारत भूषण को स्थानांतरित कर नवगछिया टॉउन थाना की जिम्मेदारी दी गई है।

नवगछिया थाना के थानाध्यक्ष अनि राजकुमार सिंह को बिहपुर थाना की जिम्मेदारी दी गई है। अनि नीरज कुमार को गोपालपुर थाना की जिम्मेदारी दी गई है। कदवा थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार को झंडापुर ओपी की जिम्मेदारी दी गई है।अनि शिव प्रसाद रमानी को कदवा ओपी थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

पुनि कुणाल आंनद चक्रवर्ती को नवगछिया पुलिस केंद्र के प्रभारी परिचारी प्रवर की जिम्मेदारी दी गई है। अनि दिनेश कुमार को गोपालपुर थाना अनुसंधान इकाई में स्थानांतरित किया गया है। अनि मकबूल अहमद, अनि राजदेव प्रसाद रमन, अनि हरिशंकर कश्यप को नवगछिया थाना के अनुसंधान इकाई में स्थानांतरित किया गया है। एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारी को अपने ने पदस्थापना पर तत्काल अपना योगदान देने का निर्देश दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *