ढोलबज्जा: बाबा बिशु राउत पुल के संपर्क पथ प्रतापनगर कदवा निवासी मोहन सिंह के बसावटों समीप, सोमवार की सुबह करीब 10:00 बजे एक विपरीत दिशा से जा रही अज्ञात ट्रेक्टर से जोरदार धक्का लगने पर बाइक सवार गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गए. वहीं ट्रेक्टर चालक नवगछिया जीरोमाइल की तरह भाग निकले.

घायल बाइक सवार मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जोतैली गांव निवासी गणेशी मंडल के बेटे नंदन कुमार (25) बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि- बाइक सवार मिलन चौक की ओर जा रहे थे और ट्रेक्टर विपरीत दिशा से पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे. इसी बीच दोनों में आमने-सामने की जोरदार ठोकर लग गई.

ठोकर लग कर गिरने के बाद बाइक सवार नंदन का दायां पैर टूट जाने पर वह घायल हो गए हैं. थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने बताया कि- घायल नंदन को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया गया है. वहीं देर रात तक नंदन की स्थिति ठीक बाताई जा रही थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *