पूर्व जिप सदस्य रिंटू सिंह हत्याकांड में शनिवार सुबह मोस्टवांटेड आशीष सिंह उर्फ अटिया गिरफ्तार हो गया है। पूर्णिया के एसपी दयाशंकर ने बताया कि आशीष सिंह उर्फ अटिया की गिरफ्तारी का सूत्रधार भागलपुर जिले के नवगछिया से गिरफ्तार शूटर केशव कुमार झा व खरीक का मोनू कुमार सिंह आदि है। इसकी निशानदेही पर ही यह पता चला कि अटिया नीरज झा की हत्या के बाद मध्यप्रदेश के इंदौर चला गया था। सूचना पर गठित पुलिस टीम इंदौर व यूपी के लिए रवाना की गई।

इंदौर से आशीष सिंह उर्फ अटिया मुंगेर के रमेश कुमार के साथ पूर्णिया लौट रहा था। अटिया रमेश कुमार का ही मोबाइल फोन का यूज करता था। पुलिस टीम इंदौर से ही आशीष सिंह का पीछा कर रही थी। अटिया जैसे ही पूर्णिया जिले की सीमा में प्रवेश किया वैसे ही उसका पीछा करती आ रही पुलिस टीम ने हरदा के पास शनिवार की सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया। अटिया की गिरफ्तारी के बाद आईजी सुरेश प्रसाद चौधरी ने भी सदर थाना पहुंचकर उससे पूछताछ की।

एसपी दयाशंकर ने बताया कि नीरज झा हत्याकांड का षडयंत्र अटिया व पुकंश सिंह ने बसंत बिहार में लिए गए एक भाड़े के मकान में रची थी। हत्या के लिए नवगछिया के शूटर केशव कुमार झा व दरभंगा जिले के हायाघाट के शूटर छोटू सिंह उर्फ ऋषिकेश उर्फ पत्थर सिंह लाइनर सिंटू कुमार सिंह को 35 हजार रुपए भी दिए गए थे। गिरफ्तार अपराधियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *