नवगछिया। व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता सह पूर्व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष लालमोहन मंडल के निधन पर व्यहार न्यायालय में अधिवक्ताओं ने शोक सभा कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शोकसभा के बाद अधिवक्ताओं ने अपने आपको कामकाज से अलग रखा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 332
अधिवक्ता संघ के महासचिव सुरेंद्र नारायण मिश्र ने उनके निधन पर उनके परिजनों को एक लाख रुपया देने की घोषणा की। शोकसभा मे अध्यक्ष जयनारायण यादव, अधिवक्ता विभाष प्रसाद सिंह, रजनीश सिंह, एपीपीपरमानंद साह, नंदलाल साह, देवेन्द्र सिंह, दीपनारायण मण्डल, दीपक ठाकुर ने निधन पर शोक जताया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
