नवगछिया : दाह संस्कार से लौट रहे लोगों की ट्रैक्टर पलटने से रविवार की रात एक युवक की मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए। हादसा गोपालपुर थानाक्षेत्र के नवटोलिया गांव के पास हुआ।घटना की सूचना पर गोपालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज हेतु अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया जहां पर घायलों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार जवाहर ठाकुर की 65 वर्षीय मां गौरी देवी की लंबी बीमारी के बाद तीन दिन पूर्व मौत हो गई थी। बाहर के प्रदेश में रहने के कारण पुत्र को आने में समय लग रहा था। रविवार देर रात दोनों पुत्र घर पहुंचे जिस पर स्थानीय लोगों के द्वारा तत्काल गौरी देवी का अंतिम संस्कार हेतु बुद्धू चक गंगा घाट पर ले जाया गया। देर रात तक अंतिम संस्कार के उपरांत घर लौटने के दौरान लतरा नवटोलिया गांव के समीप अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। जिस पर सवार मृतक जवाहर ठाकुर के ममेरे भाई झंडापुर थाना निवासी मुकेश ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं परिवार के निरंजन ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, लवली कुमार, नगरा गांव के अमोल ठाकुर, सहित अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। निरंजन ठाकुर प्रमोद ठाकुर एवं अमोल ठाकुर को तत्काल भागलपुर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद कोहराम मच गया। झंडापुर एवं धरहरा गांव के लोग वहां पर जमा हो गए। लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए ले जाया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *