बिहार पुलिस पर मां-बेटे से मारपीट का आरोप लगा है। मामला नवगाछिया का है। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम परबत्ता पुलिस दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाने पहुंची थी। लोगों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए इसका विरोध किया। इसके बाद पुलिस वालों ने मारपीट शुरू कर दी। इसका वीडियो भी सामने आया है।
Total Downloads: 79
एसपी का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार का आरोप है की मामले में जांच के नाम पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला समेत बच्चे के साथ मारपीट करने लगी। इसमें एक 14 साल के बच्चे के सिर में चोट आई है।
लोगों का कहना है कि पुलिस वाले पूरी टीम के साथ पहुंचे और दूसरे पक्ष का समर्थन करने लगे। इसके बाद वह हमें खदेड़ने लगे। हमने विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। 14 साल के बच्चे के सिर में चोट आई है। उसका अनुमंडल अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके साथ ही एक महिला नंदिनी देवी को भी हल्की चोट आई है।

दो भाइयों के बीच हुआ था विवाद
मामले में घायल पीड़ित पक्ष गुड्डू मिश्रा का परिवार है। जबकि दूसरा पक्ष बबलू मिश्रा है। दोनों भाई हैं। पूरा मामला जमीन विवाद को लेकर है। बबलू मिश्रा घर ढलाई कर रहा था। वहीं गुड्डू मिश्रा का कहना था कि ढलाई उनकी जमीन की तरफ बढ़ाकर कर रहे हैं, जिसका विरोध करने पर दोनों के बीच मारपीट हुई। वहीं गुड्डू मिश्रा ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी।
पूरा वीडियो देखने के बाद कार्रवाई होगी
नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि मामला हमारे संज्ञान में आया है। हम पहले पूरा वीडियो देखेंगे इसके बाद जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई करेंगे। आजकल लोग आधे-अधूरे वीडियो वायरल कर रहे हैं।
