नवगछिया : नवगछिया में सोमवार को 49 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने की पुष्टि हुई है। अनुमंडल अस्पताल में 160 लोगो की जांच हुई जिसमें 49 लोगो की रिपोर्ट पोजेटिव आई है। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सभी को कोरोना से संदर्भित चिकित्सा मुहैया कराने के बाद होम क्वारीनटीन कर दिया गया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 167
संक्रमित पाए गए मरीज में नवगछिया शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के हैं। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि संक्रमित पाए गए मरीज को कोरोना से संदर्भित दवा उपलब्ध कराकर होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

