नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिन्दटोली के एक पशुपालक किसान की मौत गत मंगलवार की सुबह करीब 9:00 बजे टिनटंगा करारी के जहाज घाट समीप, गंगा धार में डूबने से हो गई. मृतक शिवनारायण सिंह के पुत्र दुलारु प्रसाद सिंह है. बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराने अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया आए मृतक के साढ़ू इन्द्रदेव सिंह ने बताया कि- दुलारू हर रोज की तरह नौ बजे सुबह घास काटने घर से निकला हुआ था. जहां जहाज घाट समीप गंगा नदी की एक धार है.

जिस पानी होकर दुलारू पैदल हीं धार पार कर रहे थे. जहां पैर फिसलने से अथाह पानी में चले जाने से मौत हो गई. उधर परिजनों द्वारा दुलारू सिंह का काफी खोजबीन किया जा रहा था लेकिन, उसका कहीं से अता-पता नहीं चल पा रहा था.

दुसरे दिन जब ग्रामीणों की मदद से नाव पर सवार होकर हमलोग जहाज घाट के समीप, गांगा धार में खोजने गया तो वहां पानी के ऊपर दुलारू प्रसाद सिंह का शव तैरते देखा. इसके बाद घटना की सूचना गोपालपुर पुलिस को दी. वहीं घटना के बाद परिजन सदमे में है. मृतक को छ: पुत्र व तीन पुत्री है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *