नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल कारा के विचाराधीन बंदी द्वारा अपने मल द्वार में मोबाइल और चार्जर केवल छिपा कर पुनः कारा में प्रवेश करने का मामला सामने आते ही जेल प्रशासन सहित स्थानीय प्रशासन चौकस है। बुधवार को नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज के नेतृत्व में अनुमंडल कारा में छापेमारी की गयी है। छापेमारी के दौरान कुछ भी आपत्तिजनक सामानों की बरामदगी नहीं हुई है। हालांकि छापेमारी के बाद जेल में बंद कुछ बदमाश और आदतन खराब व्यवहार करने वाले बंदी में दहशत की सूचना है। तीन मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
Total Downloads: 81
जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
खरीक : परवत्ता पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के बोरबा निवासी शोभन मंडल को उसके घर से गिरफ्तार लिया। शोभन जानलेवा हमला मामले का नामजद आरोपी है और लंबे समय से फरार चल रहा था। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि वह घर पर है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में जेएसआई राहुल कुमार पुलिस टीम के साथ उसके घर पहुंची। जहां उसे सोएं अवस्था में धर दबोचा। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया।
