नारायणपुर : नवगछिया अनुमंडल के नारायणपुर और रंगरा ओपी क्षेत्र से दो मासूम छात्रों के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। नारायणपुर के मधुरापुर गांव निवासी मिथिलेश साह का तेरह वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार मंगलवार से लापता। इस बाबत मुकेश की मां मीरा देवी ने पुत्र की गुमशुदगी रिपोर्ट भवानीपुर ओपी में दर्ज कराई है।

रंगरा ओपी क्षेत्र के भवानीपुर से बिनोद मालाकार का पुत्र गौतम कुमार लापता है। पिता ने ओपी में अपहरण की प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। पिता ने पुलिस को बताया कि चार अगस्त को पुत्र घर से नवगछिया बाजार जाने के लिए निकला था। किंतु वापस नहीं लौटा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *