नवगछिया । नवगछिया थाना के तेतरी में पीट-पीटकर हत्या किए जाने के आरोपी तेतरी निवासी चानो यादव के घर अवर निरीक्षक राजेश राम की देखरेख में कुर्की जब्ती की गई। वह एक वर्ष से फरार चल रहा है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 167
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बताया कि तेतरी में वर्ष 2001 में ट्रैक्टर आगे पीछे करने को लेकर हुये विवाद में सुभाष मण्डल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी थी। घटना के बाद से चानो यादव फरार चल रहा है। न्यायालय से उसके घर की कुर्की जब्ती का आदेश निकला था।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
