नवगछिया – रंगरा थाना क्षेत्र के कुमादपुर चौक के समीप एनएच 31 सड़क मार्ग पर नवगछिया की ओर से पूरब दिशा की ओर जा रही एक अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार व्यक्ति को कुचल डाला. जिससे कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के शिकार हुए मृतक साइकिल सवार व्यक्ति की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के नासी टोला मदरौनी निवासी 50 वर्षीय बिंदेश्वरी शर्मा के रूप में की गई है.

वहीं दुर्घटनाग्रस्त ट्रक भागने में सफल रहा. दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद दुर्घटना स्थल पर पहुंची रंगरा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया स्थित अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. जहां पर बड़ी संख्या में मृतक के परिजन एवं ग्रामीण पहुंच गए. लाश का पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया.

बताया जा रहा है कि मृतक ट्रैक्टर चालक के रूप में काम करता था. वे राशन का सामान लाने के लिए रंगरा जा रहे थे. इसी दौरान दुर्घटना के शिकार हो गए. दुर्घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच हाहाकार मचा हुआ है. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. दुर्घटना के बाबत अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध परिजनों के बयान पर रंगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *